2017 में देश की 72% आबादी वाले क्षेत्र पर शासन था, अब 41% पर ही राज बचा

 महाराष्ट्र में रातों-रात राष्ट्रपति शासन हटवाकर बनी भाजपा सरकार को मंगलवार को संविधान दिवस (26 नवंबर) पर मैदान छोड़ना पड़ा। पहले राकांपा के अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने भी बहुमत नहीं होने की बात कहकर मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ दी। 2017 की बात करें तो देश की 72% आबादी वाले क्षेत्र पर एनडीए शासन था। अब 41% पर ही इसका राज बचा है। 11 महीने में एनडीए ने 4 बड़े राज्यों में सत्ता गंवाई है।



 मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सत्ता जाने से भाजपा 41% आबादी तक सीमित हो गई है। हालांकि, मिजोरम और सिक्किम एनडीए के खाते में आए। अब 17 राज्यों में एनडीए सरकार है। 13 में भाजपा और 4 में सहयोगी दलों के सीएम हैं। (भाजपा तमिलनाडु में सरकार के साथ है, लेकिन विधायक एक भी नहीं। इसलिए मैप में नहीं)


दिल्ली तो पहले से ही दूर, अब आर्थिक राजधानी में भी भाजपा सत्ता से बाहर



  • महाराष्ट्र की कुल जीडीपी करीब 30 लाख करोड़ रुपए है। यह देश की जीडीपी का 14% हिस्सा है।

  • देश के 40% से ज्यादा कॉर्पोरेट ऑफिस महाराष्ट्र में ही हैं। चुनावी चंदे में इनका बड़ा योगदान है।

  • यूपी के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीटें महाराष्ट्र में हैं। इसलिए महाराष्ट्र अहम है।


Popular posts
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, साधना पास, फिरकियान और अन्य पर्यटन स्थलों में सोमवार को भारी बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के मुताबिक यहां कुल 24 इंच तक बर्फबारी हुई है। कुपवाड़ा में बर्फबारी के कारण एक जवान की फिसलने से मौत हो गई। बर्फबारी और भूस्खलन के बाद श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे को फिर से बंद कर दिया गया। कश्मीर के रामबन, रामसू, दिग्दोल में सबसे ज्यादा स्थिति खराब है। 86 किमी लंबे मुगल रोड से बर्फ हटाई जा रही है। यह 19 दिनों से बंद है। वहीं, ताजा बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लद्दाख हाईवे से बर्फ हटाने में बाधा आ रही है। यह भी 15 दिन से बंद है। पाकिस्तान से सटे सीमाई इलाकों केरन, कर्नाह, माछिल का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। देश का हाल: हिमाचल में केलांग सबसे ठंडा, तापमान -6 डिग्री रहा हिमाचल के लाहौल स्पीति, कुल्लू में भी बर्फबारी हुई। यहां केलांग सीजन का सबसे ठंडा इलाका रहा। न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री दर्ज हुआ, ये सामान्य से 3 डिग्री कम है। पहाड़ों की हवाओं से मैदानी राज्यों पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, राजस्थान, झारखंड, बिहार में तापमान घट रहा है। मैदानी क्षेत्रों में सबसे ठंडा पंजाब का लुधियाना(9.7 डिग्री) रहा। आगे क्या: 6 राज्यों में बारिश संभव, इससे दिल्ली में प्रदूषण और बढ़ेगा मौसम एजेंसियों के मुताबिक पश्चिम, उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही हवाओं के कारण 26, 27 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो सकती है। इससे यहां आर्दता बढ़ेगी। इस वजह से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ सकता है। जम्मू-कश्मीर में बन रहे नए विक्षोभ के कारण अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और यूपी समेत 6 राज्यों में हल्की बारिश हो
पूर्ण स्वतंत्रता
Image
फ्लाेर टेस्ट में प्रोटेम स्पीकर गेमचेंजर साबित होंगे, अजित पवार के मामले में उनका फैसला ही नतीजा तय करेगा
उद्धव का शपथ ग्रहण शाम 6:40 पर, आज ही पहली कैबिनेट बैठक करेंगे; समारोह में सोनिया गांधी शामिल नहीं होंगी